सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, परीवार में मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - मोतीगंज में एक दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौत हो गई। प्रमोद तिवारी और नीरज शुक्ला तिलक समारोह में जा रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। मौके पर ही प्रमोद की मौत हो गई और नीरज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार में शोक की लहर है।

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, परीवार में मचा कोहराम
मोतीगंज (गोंडा), संवाददाता। जिले के दतौली मोतीगंज मार्ग पर राजापुर परसौरा के पास शुक्रवार रात 9:30 बजे निमंत्रण में जा रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की हादसे में मौत हो गई। दिनारा के रहने वाले प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू व नीरज शुक्ला की बाइक राजापुर परसौरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में गिर गए। , हादसे में मौके पर ही प्रमोद की मौत हो गई जबकि नीरज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि देर रात दोनों युवक राजगढ़ में स्थित एक तिलक समारोह में जा रहे थे। गांव के बबलू श्रीवास्तव के बेटे का मैरिज हॉल में तिलक समारोह का कार्यक्रम था। उसी में दोनों युवक हिस्सा लेने जा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों फौरन मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक राम भवन पासवान ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।