तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 19 वर्षीय युवक की मौत,ममेरा भाई घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा में लखनऊ-गोंडा हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 19 वर्षीय इरकान की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय ममेरा भाई अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 19 वर्षीय युवक की मौत,ममेरा भाई घायल

गोंडा, संवाददाता। लखनऊ-गोंडा हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका 13 वर्षीय ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बहराइच जिले के जरवल कस्बा निवासी इरकान (19) पुत्र गुड्डू अपने ननिहाल करनैलगंज आया हुआ था। वह स्टेट बैंक के सामने रहने वाले अपने मामा असलम मिस्त्री के घर ठहरा हुआ था। शनिवार देर रात वह अपने ममेरे भाई अमन (13) पुत्र असलम मिस्त्री के साथ बाइक से लखनऊ रोड स्थित ब्लॉक की ओर जा रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों

के अनुसार मोड़ के पास बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण इरकान संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इरकान को मृत घोषित कर दिया। अमन की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गोंडा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जरवल स्थित युवक के पैतृक घर और करनैलगंज स्थित ननिहाल में मातम छा गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।