सड़क पार करते समय , तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Feb 28, 2026 03:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा में शनिवार तड़के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मजदूरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान शिवानंद थाडा (25) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सड़क पार करते समय , तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

गोंडा, संवाददाता। शनिवार तड़के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सामने सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों ने सड़क पर युवक का लहूलुहान शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ मजदूर सीएचसी के पास होर्डिंग और बोर्ड लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर पड़े एक युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी और आसपास खून फैला हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान शिवानंद थाडा (25) निवासी कटिहार, बिहार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक मजदूर प्रतीत होता है। स्थानीय लोगों और चश्मदीदों का कहना है कि वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर लग रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।