Tragic Death of Village Head Gudiya Devi on Janmashtami Night करुवापारा की प्रधान गुड़िया देवी का आकस्मिक निधन, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsTragic Death of Village Head Gudiya Devi on Janmashtami Night

करुवापारा की प्रधान गुड़िया देवी का आकस्मिक निधन

Gonda News - इटियाथोक के करुवापारा की ग्राम प्रधान गुड़िया देवी की जन्माष्टमी की रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSun, 17 Aug 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
करुवापारा की प्रधान गुड़िया देवी का आकस्मिक निधन

इटियाथोक। करुवापारा की ग्राम प्रधान गुड़िया देवी की जन्माष्टमी की रात अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से लौटते के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पति अश्वनी मिश्रा और चार बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटी रीशु की शादी हो चुकी है। छोटी बेटियां माही और मानवी अभी पढ़ाई कर रही हैं। प्रधान के निधन पर मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी और क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।