Gonda News: सांप के डंसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, सपेरे को भी काटा

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: नवाबगंज के रघुनाथपुर गांव में तीन वर्षीय आयुष की सर्पदंश के कारण मौत हो गई। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सांप को पकड़ने गए एक सपेरे को भी वही सांप डस लिया। गांव में शोक का माहौल है।

Gonda News: सांप के डंसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, सपेरे को भी काटा

Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के ठाकुरदीन पुरवा में शुक्रवार सुबह तीन वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद सांप को पकड़ने पहुंचे एक सपेरे को भी उसी सांप ने डस लिया। हालांकि उसके साथी सपेरे ने तुरंत स्थिति संभालते हुए सांप को पकड़ लिया और घायल साथी को लेकर वहां से रवाना हो गया। वहीं, परिजन इलाज के बाद झाड़-फूंक की आस में मासूम का शव लेकर मऊ के लिए रवाना हो गए। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के ठाकुरदीन पुरवा में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तीन वर्षीय आयुष पुत्र अमरजीत घर के बाहर शौच के लिए गया था।

इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने बच्चे की हालत बिगड़ते देख तत्काल उसे इलाज के लिए अयोध्या स्थित श्रीराम हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार अस्पताल में किसी व्यक्ति के कहने पर वे बच्चे को लेकर झाड़-फूंक कराने के उद्देश्य से मऊ जनपद के लिए रवाना हो गए। उनका मानना था कि संभवतः झाड़-फूंक से बच्चे की जान बचाई जा सके, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। इधर, गांव में मौजूद सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को बुलाया गया। सांप को पकड़ने की कोशिश के दौरान सांप ने एक सपेरे को भी डस लिया। हालांकि उसके साथ मौजूद दूसरे सपेरों ने तत्परता दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। इसके बाद अन्य सपेरे सांप और घायल साथी को लेकर वहां से रवाना हो गए। घटना के बाद ठाकुरदीन पुरवा में शोक का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।