Gonda News: तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का स्वर, विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने दिलाई एकता-अखंडता की शपथ
Gonda News: उमरी बेगमगंज, गोंडा में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि यह दिन विभाजन की त्रासदी को याद करने का है। उन्होंने छात्रों और कार्यकर्ताओं से एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया।
Gonda News: उमरी बेगमगंज, गोंडा संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिक्सिर गांव में तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता व प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राए यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
विभाजन की त्रासदी
उन्होंने यात्रा के पहले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 14 अगस्त का दिन हमारे लिए केवल स्वतंत्रता की पूर्व संध्या नहीं है, बल्कि उस पीड़ा और त्रासदी को याद करने का दिन भी है, जिसे देश ने विभाजन के दौरान झेला था। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाकर उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी में अपना घर, अपनी जमीन, अपनी संपत्ति और अपनों को खो दिया।
परिवारों का विस्थापन
विभाजन के दौरान लाखों परिवारों को अपने ही देश में विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा। न जाने कितने लोग अपने परिवारों से बिछड़ गए, कितनों ने अपनी जान गंवाई और कितने परिवारों की पूरी जिंदगी ही बदल गई। यह मानव इतिहास की उन भयावह त्रासदियों में से एक है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना संभव नहीं है।
एकता और अखंडता की शपथ
इस अवसर पर विधायक छात्रों और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि देश की एकता बनाए रखेंगे, देश की अखंडता की रक्षा करेंगे, आपसी भाईचारे को मजबूत करेंगे और भारत को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान रामभान सिंह, दिनेश पाठक प्रधान अकौनी, राजेश कुमार पांडे प्रधान पूरे डाल, प्रबंधक प्रशांत सिंह सुभाष इंटर कॉलेज , शैलेंद्र सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी, अध्यापक रामफेर सहित हजारों लोगों की सहभागिता रही।


