ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडाचोरों ने ताला तोड़ अनाज चोरी की

चोरों ने ताला तोड़ अनाज चोरी की

अलावल देवरिया। संवाददाता इटियाथोक के ग्राम पंचायत दरियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में...

चोरों ने ताला तोड़ अनाज चोरी की
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाSat, 22 Jan 2022 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

अलावल देवरिया। संवाददाता

इटियाथोक के ग्राम पंचायत दरियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अनाज व सरकारी अभिलेख चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस में घटना की शिकायत की है।

प्रधानाध्यापक संतशरण तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचा तो देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है। विद्यालय में रखा 22 बोरा गेहूं, दाल, रिफाइंड व अनाज सम्बंधी मसाले आदि गायब हैं। छात्रों और अध्यापक से सम्बंधित पांच रजिस्टर भी गायब थे। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थाना इटियाथोक में मामले की लिखित शिकायत की गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें