Gonda News: पानी टंकी से सोलर केबल चोरी करने वाला गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: तरबगंज में पुलिस ने पानी टंकी से सोलर केबल चोरी के आरोप में बावन सिंह उर्फ प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अभियुक्त द्वारा चौबेपुर में सोलर पैनल के केबल और डिब्बियों की चोरी की गई थी। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Gonda News: पानी टंकी से सोलर केबल चोरी करने वाला गिरफ्तार

Gonda News: तरबगंज। थाना पुलिस ने पानी टंकी से सोलर केबल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि चौबेपुर स्थित पानी टंकी पर लगे सोलर पैनल के केबल व चार कनेक्टेड डिब्बी कीमत करीब दस हजार रुपये अभियुक्त द्वारा चोरी कर ली गई थी। ग्रामीणों ने केबल सहित अभियुक्त को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।अभियुक्त की पहचान बावन सिंह उर्फ प्रदीप सिंह पुत्र नाथू सिंह निवासी लक्ष्मण जोत हासिमपुर बाबा कुट्टी थाना कोतवाली देहात गोण्डा के रूप में हुई है। उसके पास से दो बंडल केबल व चार कनेक्टर बरामद हुए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोंडाGonda News: पानी टंकी से सोलर केबल चोरी करने वाला गिरफ्तार