मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुजुर्ग महिला के पैर से पायल चोरी, जांच
गोण्डा में मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं जब 75 वर्षीय महिला दुलारपता के पैर से वार्ड में उसकी पायल चोरी हो गई। CCTV फुटेज के अनुसार, एक अज्ञात महिला ने वार्ड में आकर चद्दर के नीचे से पायल चुरा ली। मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज की गई है।

गोण्डा। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती 75 वर्षीय महिला दुलारपता के पैर से वार्ड के अंदर ही पायल चोरी हो गई। पूरी वारदात अस्पताल में लगे कैमरे में कैद हो गई। बताया जाता है रुपईडीह निवासी राम गुलाम यादव ने अपनी मां दुलारपता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 11 जून दोपहर 12.10 बजे एक अज्ञात महिला वार्ड में उनके पास आकर बैठी। कुछ देर बाद उसने चद्दर के अंदर हाथ डालकर दोनों पैर की पायल उतार ली। मौका देखकर महिला ने दुलारपता के सिर पर हाथ फेरा और आराम से वार्ड से निकल गई।
मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित राम गुलाम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। गुरुनानक चौकी इंचार्ज प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि महिला अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


