बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली किशोरी
करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बरबटपुर गांव में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी का

करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बरबटपुर गांव में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी और स्थानीय पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार बरबटपुर निवासी शमीम की पुत्री सानिया (16) घर में अकेली थी। परिजनों के मुताबिक उसकी मां बकरी चराने गई हुई थी। सुबह करीब 11 बजे जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा, जहां सानिया फंदे से लटकी दिखाई दी।
घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 को दी गई। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। परिजनों ने बताया कि सानिया मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


