Teenage Girl Abducted Under False Marriage Pretense in Khodare Area शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsTeenage Girl Abducted Under False Marriage Pretense in Khodare Area

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया

Gonda News - खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भाग ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी नौशाद ने 16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 27 Dec 2024 06:49 PM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया

बभनजोत, संवाददाता। खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव मे एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भाग ले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई में जुटी हुई है। खोड़ारे थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार तड़के तीन बजे उसकी 16 वर्षीय लड़की को नौशाद शादी करने की नीयत से बहला फुसलाकर अपने साथ भागा ले गया है। लड़की घर से नकदी व जेवर लेकर भी गई है। खोजबीन के दौरान मिली जानकारी पर आरोपी नौशाद के घर पूछताछ के लिए गया तो उन्होंने कहा हमे कुछ पता नहीं है। जानकारी करके लड़की-लड़का को बुलाएंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।