Teen Shot Dead in Itiyathok Police Investigate Murder Case इटियाथोक क्षेत्र में किशोर की गोली मारकर हत्या , Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsTeen Shot Dead in Itiyathok Police Investigate Murder Case

इटियाथोक क्षेत्र में किशोर की गोली मारकर हत्या

Gonda News - इटियाथोक के भवानीपुर खुर्द में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह होटल पर काम करता था और घर से लौटते समय गोली लगी। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ किशोर को देखा, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSat, 4 Oct 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
इटियाथोक क्षेत्र में किशोर की गोली मारकर हत्या

मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर खुर्द में गांधी चबूतरा के पास किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। उसके सीने से रक्तस्राव होता रहा था। बताया जा रहा है कि किशोर पास स्थित होटल पर काम करता था। वह शनिवार दोपहर ही अपने घर से आया था। शाम को होटल से करीब 200 मीटर की दूरी पर वह खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के मजरा गांव बुधईपुरवा का 15 वर्षीय मंगल देव पुत्र रमई गांधी चबूतरा के पास संजय यादव की होटल पर काम करता था।

शुक्रवार को वह अपने घर गया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से काम पर लौटा था। शाम करीब साढ़े छह बजे मंगल देव होटल से करीब 200 मीटर पहले यूरिया पंप के पास गोंडा-बलरामपुर हाईवे के किनारे खून से लथपथ पड़ा दिखा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंची। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मंगलदेव के सीने पर छेद है। उससे रक्तस्राव हो रहा था। इससे पुख्ता तौर पर गोली मारकर किशोर की हत्या किए जाने का अंदेशा है। हालांकि, पुलिस अभी भी साफ तौर पर कुछ कहने से बच रही है। सूचना पर सीओ सदर विनय कुमार सिंह और एसओ केजी राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। सीओ ने बातया कि परिजनों की तहरीर पर आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।