शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के धानेपुर में एक किशोरी को मोतीगंज थाना क्षेत्र के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया और यौन शोषण किया। जब किशोरी ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने इंकार कर दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, केस दर्ज

धानेपुर (गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के धानेपुर इलाके की एक किशोरी को मोतीगंज थाना क्षेत्र का एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया और उसका यौन शोषण किया। लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तब इंकार कर दिया। इसपर किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक उसकी लड़की से मोतीगंज थाना क्षेत्र के भोरहा बरगदहा गांव निवासी युवक लवकुश बातचीत करता था। आरोप लगाया है कि युवक ने लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर अपने साथ लेकर चला गया।

उसे चालीस दिन तक साथ रखा और शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने और साथ रखने से इंकार कर रहा है यही नहीं अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि कि आरोपी लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।