टीएससीटी दिवंगत शिक्षक के परिवार का करेगा सहयोग

Feb 12, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोण्डा में टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्यों ने मृतक शिक्षक सत्यदेव वर्मा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान कई शिक्षकों ने भाग लिया और मृतक शिक्षक की पत्नी से फोन पर बात कर आर्थिक सहयोग के बारे में जानकारी दी।

टीएससीटी दिवंगत शिक्षक के परिवार का करेगा सहयोग

गोण्डा, संवाददाता। टीचर्स सेल्फ केयर टीम संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में सदस्य मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जोगापुर में तैनात रहे शिक्षक मृतक सत्यदेव वर्मा के घर पर बुधवार देर शाम पहुंचे। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। शिक्षकों ने बताया कि बीते साल 25 फरवरी को दुर्घटना के कारण दिवंगत हुए शिक्षक सत्यदेव वर्मा के परिजनों से पदाधिकारियों के साथ भेंट को गई। जिला संयोजक ने बताया कि टीएससीटी के प्रदेश अध्यक्ष से मृतक शिक्षक की पत्नी मंजू वर्मा से फोन पर बात कराई गई।

उन्होंने परिजन को टीएससीटी की ओर से दिए जाने वाले आर्थिक सहयोग के बारे मे जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं संयोजक रणजीत सिंह, एनएससीटी जिलाध्यक्ष डॉ. अजय पाठक, जिला सचिव डॉ. विष्णु शंकर तिवारी, जगदम्बा प्रसाद चौरसिया, जिला सहसंयोजक अरविंद मौर्य, रमापति पांडेय, अनिल कुमार चौरसिया, रविन्द्र कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, हरीश चन्द्र वर्मा, राकेश यादव, सूर्य भान राम, रजनीश सिंह, शुभम वर्मा, जितेश नन्द यादव, नवनीत शुक्ला, अब्दुल रब, अशोक कुमार मौर्य, अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।