ताइक्वांडो का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा जिले के ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार से हुआ।

ताइक्वांडो का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

गोंडा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर जनपद के विभिन्न स्थानों श्री रघुकुल विद्यापीठ, गांधी पार्क, सर्वोदय पार्क आवास विकास, सिटी मांटेसरी स्कूल, रेलवे गांधी स्कूल और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रोजाना सायं 5:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में छात्र-छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण के अंतर्गत आत्मरक्षा, पंच, किक, सेल्फ डिफेंस तकनीक एवं फिजिकल फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन आगामी जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा इच्छुक खिलाड़ियों के लिए निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।इससे

अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर सकें। शिविर का मुख्य उद्देश्य जनपद की प्रतिभाओं को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना है। ताइक्वांडो सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि शिविर के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनपद की बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सशक्त बनाने के लिए निशुल्क किट भी प्रदान की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।