प्रसूता बोली नहीं मिलता नाश्ता-भोजन, नर्स बोली पंखा तक नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

बेलसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडी हेल्थ डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने निरीक्षण किया। प्रसूताओं ने भोजन की कमी की शिकायत की, जबकि एनबीएसयू वार्ड में सुविधाओं की कमी सामने आई। एडी हेल्थ ने सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

प्रसूता बोली नहीं मिलता नाश्ता-भोजन, नर्स बोली पंखा तक नहीं

बेलसर, संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को एडी हेल्थ डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही सीएचसी कर्मियों में अफरातफरी मच गई। एडी हेल्थ ने उपस्थिति पंजिका, टीकाकरण वार्ड और (एनबीएसयू) नवजात शिशु देखभाल इकाई सहित अन्य वार्डों का सघन निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं को परखने के बाद जब एडी हेलथ ने भर्ती प्रसूताओं से सीधा संवाद किया। अस्पताल में भर्ती डिंगूरापुर से आई प्रसूता शिवांशी और निहालपुर की ललिता ने बताया कि उन्हें भोजन या नाश्ता नहीं मिला। दुर्जनपुर की प्रीति ने साफ कहा कि सीएचसी में भोजन की व्यवस्था अब बंद हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि सीएचसी में एक महीने से प्रसूताओं की भोजन व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। हालांकि, इस संबंध में पूछे जाने पर एडी हेल्थे ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं। सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर को निर्देशित किया गया है। एडी स्वास्थ्य ने जब एनबीएसयू वार्ड का रुख किया तो वहां की बदहाली भी सामने आई। स्टाफ नर्स कविता माथुर ने बताया कि इस वार्ड के कमरे में पंखा तक नहीं है। नियमानुसार इस वार्ड में पंखा लगाने का प्रावधान नहीं है, लेकिन यहां एसी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भीषण गर्मी के इस मौसम में नवजात शिशुओं की देखभाल और काम करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।