कोर्ट के फैसले पर अनुदेशकों ने जताया हर्ष
Gonda News - गोण्डा में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में अनुदेशकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कोर्ट ने अनुदेशकों का मानदेय 17,000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने सरकार से 2017-18 से भुगतान करने की अपील की और सीएम का आभार जताया।

गोण्डा, संवाददाता। देश की सबसे बड़ी अदालत के दिए गए फैसले को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के साथ जिले के अनुदेशकों ने बैठक आयोजित की। जिसमें अनुदेशकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त कर आभार जताया। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार प्रतिमाह किए जाने का निर्णय से हम लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि फैसले के बाद सरकार को छह महीने के भीतर 2017-18 से 17000 भुगतान करने का आदेश दिया है। अनुदेशकों ने कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने पर सीएम का आभार जताया है।
इस दौरान शिव प्रकाश चौधरी, अतुल यादव, दिनेश कुमार, विजय शंकर त्रिपाठी, शिव शंकर आर्य, पवन कुमार, रवि यादव, मंजुल मयंक, संदीप शुक्ला, अतुल तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



