Gonda News: कजरीतीज मेले की लापरवाही पर सफाईकर्मी निलंबित, 17 को नोटिस

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोण्डा में कजरीतीज मेले के दौरान सरयू घाट की सफाई में लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक सफाईकर्मी को निलंबित किया गया और 17 अन्य कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। सभी को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

Gonda News: कजरीतीज मेले की लापरवाही पर सफाईकर्मी निलंबित, 17 को नोटिस

Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कजरीतीज मेले में सरयू घाट की सफाई व्यवस्था को लेकर पंचायत राज विभाग ने लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों पर शिकंजा कस दिया है। ड्यूटी से लगातार गायब रहने पर सफाईकर्मी शिव मोहन अवस्थी को निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 17 अन्य सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोका गया है। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई से विभाग में खलबली मची है। सरयू घाट करनैलगंज में कजरीतीज मेले के मद्देनजर छह सितंबर से मेला समाप्ति तक शिव मोहन अवस्थी की ड्यूटी लगाई गई थी। 14 सितंबर को निरीक्षण के दौरान वह मौके पर नहीं मिले।

ग्राम प्रधान गुमदहा ने भी उनके पंचायत में नियमित उपस्थित नहीं होने और सफाई कार्य नहीं करने की शिकायत की थी। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ गोवर्धन दास जैन ने उन्हें निलंबित कर हलधरमऊ के एडीओ (पंचायत) से संबद्ध कर दिया। साथ ही मामले की जांच झंझरी के एडीओ (पंचायत) को सौंपी गई है। वहीं, 13 और 14 सितंबर को सरयू घाट पर सफाई ड्यूटी में लगाए गए 17 कर्मचारी भी 14 सितंबर के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। इनमें पवन कुमार यादव, तरुण कुमार दुबे, चन्द्रपाल यादव, बीएन, राम सिंगार, राम नारायण, अजय कुमार वर्मा, नन्द किशोर, रामपाल यादव, शिवाधार ओझा, नीरज कुमार चौबे, मधुसूदन तिवारी, रामेश्वर प्रसाद निषाद, उमेश कुमार सिंह, विनय प्रताप सिंह, विजय कुमार गोस्वामी और दिनेश कुमार मौर्य शामिल हैं। सभी करनैलगंज ब्लॉक में तैनात हैं। तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।जीडी जैन, डीपीआरओ ने कहा कजरी मेले जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोंडाGonda News: कजरीतीज मेले की लापरवाही पर सफाईकर्मी निलंबित, 17 को नोटिस