आवारा कुत्तों के झुंड ने सात साल की बच्ची पर किया हमला, बच्ची को घेर कर नोच डाला, गंभीर रूप से घायल

Mar 08, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा के धानेपुर कस्बे में एक सात वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई। एक व्यक्ति ने कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

आवारा कुत्तों के झुंड ने सात साल की बच्ची पर किया हमला, बच्ची को घेर कर नोच डाला, गंभीर रूप से घायल

गोंडा, संवाददाता। जिले के धानेपुर कस्बे से रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पूजा से प्रसाद लेकर घर लौट रही एक सात वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने ईंट-पत्थर फेंककर किसी तरह कुत्तों को भगाया और बच्ची की जान बचाई। बाद में परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। नगर पंचायत धानेपुर के गोरथनिया गांव मोहल्ला निवासी देवांशी (7), पुत्री नानबाबू यादव, गांव में ही एक व्यक्ति के यहां आयोजित सत्यनारायण कथा में शामिल होने गई थी।

कथा समाप्त होने के बाद वह प्रसाद लेकर अकेले घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसके कपड़े भी फट गए और वह लहूलुहान हो गई।उसी समय वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बालिका को कुत्तों से घिरा देखा। उसने तुरंत ईंट-पत्थर फेंककर कुत्तों को खदेड़ा और बच्ची को बचाया। इसके बाद गांव पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तत्काल सीएचसी मुजेहना ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में भी बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि करीब एक पखवाड़े पहले नगर पंचायत धानेपुर के टहलुवन पुरवा गांव में शौच के लिए गई मासूम बालिका मुस्कान को भी कुत्तों ने नोचकर मार डाला था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।