Gonda News: सपाइयों ने डॉ. लोहिया को किया नमन
Gonda News: गोंडा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके समाजवादी विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि लोहिया के समानता, भाईचारे और वंचितों के अधिकारों के संदेश पर चलना पार्टी का संकल्प है।

Gonda News: गोंडा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार समाजवाद के प्रेरणास्रोत डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने की। कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि "डॉ. लोहिया ने पिछड़ों, गरीबों और वंचितों को आवाज दी। उनका सप्त-क्रांति का सपना ही समाजवादी पार्टी का संकल्प है।जिला प्रवक्ता जावेद मंटू बोले, लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं। आज उनके विचारों पर चलकर ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला किया जा सकता है।
प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि लोहिया का समाजवाद ही देश को बराबरी और भाईचारे की ओर ले जाएगा। हम उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हाजी जकी, दिनेश यादव, पवन सिंह, लाल चंद गौतम, अफजल खां, संजय साहू, पंकज गोस्वामी, हृदय राम यादव, शिव सम्पत सिंह, सोमनाथ तिवारी, रवि यादव, शाहिद खां, फरहान सिद्दीकी, रफीक रैनी, नबील खां, अलख राम, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


