करनैलगंज पालिका के उपचुनाव में सभासद के दोनों पदों पर सपा जीती
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज में समाजवादी पार्टी ने दो वार्डों के उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। वार्ड 25 में साजिद सिद्दीकी ने 438 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की, जबकि वार्ड 16 में परवेज आलम ने 52 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की रणनीति ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
करनैलगंज,गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नगर पालिका परिषद करनैलगंज के दो वार्डों के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के रणनीतिक कौशल की बदौलत सपा ने वार्ड संख्या 16 और 25 के सभासद पद पर कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 25 में साजिद सिद्दीकी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 438 मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया, जो इस उपचुनाव की सबसे बड़ी जीत रही। वहीं वार्ड नंबर 16 में परवेज आलम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 52 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया।पूरे उपचुनाव अभियान की कमान पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने संभाली थी।
उनके साथ पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद और नगर अध्यक्ष जमी़ल अहमद राइनी ने सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद किया। जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और करनैलगंज की जनता के विश्वास की जीत है। हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। यह परिणाम आने वाले समय के लिए एक बड़ा संकेत है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


