90 दिवसीय सिलाई-ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा में जन शिक्षण संस्थान ने 90 दिवसीय सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने स्वरोजगार के लिए सरकारी योजनाओं का सुझाव दिया।

90 दिवसीय सिलाई-ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ

गोण्डा। विकासखंड पड़री कृपाल में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान की ओर से 90 दिवसीय सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलडीएम नाबार्ड व जिला उद्योग केंद्र के उपयुक्त बाबूराम यादव रहे। अतिथियों ने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जयदीप ढोड़ियाल, बृजेश पाठक, शिखा, कोमल, सुधा, नीतू, कुमकुम, पूजा, कंचन, नंदिता, रजनी, गायत्री, मुस्कान आदि रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।