फसल नुकसान की 127 शिकायतें, 103 किसानों का सर्वे पूरा
Gonda News - गोण्डा में हाल ही में आई आंधी और बारिश से गेंहू और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। टोल फ्री नंबर 14447 पर 127 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 103 किसान बीमा योजना के तहत बीमित हैं। मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और किसानों से सर्वे टीम का सहयोग करने की अपील की गई है।

गोण्डा, संवाददाता। जिले में बीते दिन आंधी तूफान और बारिश से गेंहू, सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा था। फसल नुकसान को लेकर टोल फ्री नंबर 14447 पर 127 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिन पर तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें से 103 किसान फसल बीमा योजना के तहत बीमित पाए गए, जिनका सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। कंपनी के जिला समन्वयक विजय सिंह ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। शेष किसानों के मामलों में नुकसान का आकलन क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के जरिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में खेतों से फसल काटकर औसत उत्पादन का आंकलन कर नुकसान का प्रतिशत तय किया जाता है।
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि सभी शिकायतों का जल्द निस्तारण कर किसानों को नियमानुसार राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने किसानों से सर्वे टीम का सहयोग करने और भविष्य में फसल बीमा योजना से जुड़ने की अपील की है, ताकि आपदा के समय आर्थिक सुरक्षा मिल सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


