Gonda News: दुपट्टे की रस्सी बनाकर मारने से आंख की रोशनी गई

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: धानेपुर में एक युवक पर दुपट्टे से हमला करने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी आंख की रोशनी 99% तक चली गई है। पीड़ित के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है, जिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार में चिंता का माहौल है, क्योंकि इलाज पर खर्च बढ़ने की संभावना है।

Gonda News: दुपट्टे की रस्सी बनाकर मारने से आंख की रोशनी गई

Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। कस्बे में दुपट्टे की रस्सी बनाकर मारने से आंख की रोशनी जाने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत धानेपुर के मुहल्ला पूरबगली निवासी मो. हसीब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 12 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे विपक्षी कामिल पुत्र इसरार अंसारी ने उनके बेटे मो. सैफ को बुलाया। आरोप है कि कामिल ने दुपट्टे को रस्सी की तरह बनाकर बेटे सैफ की आंख पर मार दिया। आंख पर गंभीर चोट लगने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी आंख से पानी आने लगा।

परिजनों के मुताबिक, आंख की जांच कराने पर चिकित्सकों ने आंख की रोशनी 99 प्रतिशत तक खत्म होने की बात बताई, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। पीड़ित के पिता का कहना है कि बेटे के इलाज में काफी खर्च आने की संभावना है और उसकी जिंदगी प्रभावित होने की आशंका है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह विपक्षी के घर गये तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। विपक्षी झगड़ा करने पर उतारू हो गया। धानेपुर थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर कामिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोंडाGonda News: दुपट्टे की रस्सी बनाकर मारने से आंख की रोशनी गई