स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो युवक गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

कटरा बाजार में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा आर्यनगर करनैलगंज मार्ग पर शांतीनगर अस्पताल मोड़ के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है।

स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो युवक गंभीर

कटरा बाजार, संवाददाता। सड़क के बगल खड़े ई रिक्शा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शे पर बैठा युवक और पास खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को आर्यनगर करनैलगंज मार्ग पर शांतीनगर अस्पताल मोड़ के पास खड़े ई रिक्शा को रामापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अनियंत्रित हो कर टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पर बैठा चरेरा गांव निवासी निर्मल और बगल में खडे शनि गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सौ मीटर दूर खेत तक घिसटती चली गई और उसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया जहां से दोनों युवकों की हालत नाजुक देख गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।