ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - करनैलगंज में मौर्य नगर चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार शिव चंद्र मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। ट्रक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई...

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर

करनैलगंज, संवाददाता। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज के मौर्य नगर चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनावा गांव निवासी 45 वर्षीय शिव चंद्र मौर्य बाइक से शुक्रवार की देर शाम करनैलगंज बस स्टॉप से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच मौर्य नगर चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही अभियोग दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।