कार और बाइक की भिड़ंत में चार घायल

Feb 27, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - करनैलगंज के कटरा बाजार मार्ग पर ग्राम खजुहा के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और वाहनों को कब्जे में ले लिया।

कार और बाइक की भिड़ंत में चार घायल

करनैलगंज, संवाददाता। कटरा बाज़ार करनैलगंज मार्ग पर ग्राम खजुहा के पास शुक्रवार को कार और बाइक की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारो को मेडिकल कॉलेज गोंडा के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कार सवार सोनी रस्तोगी निवासी देवीदयाल तिराहा बलरामपुर कार से करनैलगंज की तरफ आ रहे थे और करनैलगंज से कटरा की तरफ जा रही बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें हरि कुमार (26) निवासी लाला पुरवा दूदा करनैलगंज, केसरी (65) निवासी रामापुर बनगांव कटरा बाजार, प्रियंका निवासी ग्राम बनगांव कटरा बाजार की बाइक की कार से टक्कर हो गई।

इस टक्कर में चारो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें सीएससी करनैलगंज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोंडा के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जाएगी। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।