ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडागोंडा: देवीपाटन की पत्रकारिता के पुरोधा छेदीलाल अग्रवाल का निधन

गोंडा: देवीपाटन की पत्रकारिता के पुरोधा छेदीलाल अग्रवाल का निधन

देवीपाटन मण्डल की पत्रकारिता के पुरोधा कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार छेदी लाल अग्रवाल का निधन हो गया है। करीब 45 वर्षो तक पत्रकारिता और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री अग्रवाल ने आज अपने...

गोंडा: देवीपाटन की पत्रकारिता के पुरोधा छेदीलाल अग्रवाल का निधन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,गोंडाFri, 23 Mar 2018 06:55 AM
ऐप पर पढ़ें

देवीपाटन मण्डल की पत्रकारिता के पुरोधा कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार छेदी लाल अग्रवाल का निधन हो गया है। करीब 45 वर्षो तक पत्रकारिता और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री अग्रवाल ने आज अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही मंडल में शोक की लहर दौड़ गई है। डीएम जेबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह समेत राजनेताओं और पत्रकारों ने इसे अपूर्णनीय क्षति बताया है।

छेदी लाल अग्रवाल ब्रेन हेमरेज होने से आज 72 वर्ष की आयु में इस संसार को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। उन्होंने मात्र अठ्ठारह वर्ष की आयु से ही अपना सारा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर दिया था। सन 1963 में वे पत्रकारिता के पवित्र परिधि में क़दम रखे थे। कई बड़े अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने न्यूज एजेंसी में भी योगदान दिया है।

समाज को दिशा देकर समाचारों को निष्पक्षता और निर्भीकता से संकलित कर सम्पादित करने का काम किया। 45 वर्षों से देश की सबसे बड़ी संवाद समिति यूएनआई/यूनिवार्ता में गोण्डा से जिला संवाददाता के रुप में सेवायें दे रहे थे। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कीर्ति वर्धन सिंह, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी समेत श्रमजीवी के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा, महामंत्री जानकी शरण द्विवेदी समेत डीआईजी आर एन राय ने गहरा शोक जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें