स्कूली बच्चों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Feb 06, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - धानेपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ मुंगरौल में पांच दिनों तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठाकुर कुलदीप सिंह बाल सेवा एवं ग्रामीण विकास समिति ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए और बालिका वर्ग में नीलू ने गोल्ड, जबकि बालक वर्ग में मैराज ने गोल्ड जीता।

स्कूली बच्चों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

धानेपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ मुंगरौल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पांच दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। ठाकुर कुलदीप सिंह बाल सेवा एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर से बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए‌। समापन के मौके पर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। बालिका वर्ग में नीलू ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड, नीशू पासवान ने दूसरा स्थान हासिल सिल्वर एवं रीतू पासवान ने तीसरा स्थान हासिल ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। वहीं बालक वर्ग में मैराज ने गोल्ड, विजय कुमार दूबे ने सिल्वर और रोहित कुमार दूबे ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, सचिव राजेश प्रसाद मिश्रा, प्रधानाध्यापक तोताराम पांडेय, प्रशिक्षक प्रनव प्रजापति, किरन, नंद किशोर वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।