फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर तीन बीडीओ को नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

मनकापुर में फार्मर रजिस्ट्री योजना की समीक्षा के दौरान, एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने तीन खंड विकास अधिकारियों को लापरवाही के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया। अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर तीन बीडीओ को नोटिस

मनकापुर, संवाददाता। शासन की महत्वाकांक्षी योजना फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान घोर लापरवाही बरतने वाले तीन खंड विकास अधिकारियों को एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों अफसरों से चौबीस घंटे के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि खंड विकास अधिकारी बभनजोत, छपिया व मनकापुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शासन की प्राथमिकता कार्यक्रम फार्मर रजिस्ट्री अर्थात कृषक रजिस्ट्री का प्रगति खराब होने से तहसील, जनपद व प्रदेश की रैंकिग में पिछड़ने का आला-अफसरों ने संज्ञान लिया है। इसमें खंड विकास अधिकारियों व उनकी टीम के लचर रवैये के कारण परेशानी उत्पन्न हो रही है।

समय से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी कार्यवाही की एसडीएम ने चेतावनी दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।