Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsScorpio Overturns Near Police Station Six Injured in Gonda Accident
मसकनवा में बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो कार, आधा दर्जन घायल

मसकनवा में बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो कार, आधा दर्जन घायल

संक्षेप:

Gonda News - गोंडा के मसकनवा छपिया मुख्य मार्ग पर एक तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो एक बिल्डिंग के पिलर से टकरा गई और पास खड़े दो बाइक और एक कार को भी नुकसान पहुंचा। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Dec 05, 2025 01:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

छपिया (गोंडा)। मसकनवा छपिया मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी। स्कॉर्पियो पास के बिल्डिंग के पिलर से टकरा गयी।हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए । बिल्डिंग के सामने खड़े दो बाइक, कार और पिलर क्षतिग्रस्त हो गया । घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गुरुवार देर रात मसकनवा बभनान मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के निकट करीब 11 बजे एक मसकनवा की ओर से जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी और बिल्डिंग के पिलर से टकरा गयी।हादसे

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

में स्कार्पियो सहित खड़े अन्य वाहनों भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मसकनवा सुरेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।देखते ही देखते भीड़ लग गयी ।पुलिस ने आनन फानन में एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। हादसे में बिल्डिंग के पास खड़े पांच दो बाइक वाहन और एक कार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ।हादसे में ममेश पुत्र वेद प्रकाश, जामिद रजा पुत्र रज्जाक, विशाल पुत्र सहदेव , मुबारक पुत्र इंसाद ,त्रिवेनी पुत्र हेमंत ,राजेश पुत्र राजमणि , राकेश वीरपुर मोतीगंज घायल हो गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छह लोगों को मेडिकल रेफर कर दिया गया। एसओ प्रबोध कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा ।