गोण्डा-विज्ञान संबंधी मॉडलों में झलकी बच्चों की प्रतिभा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

रुपईडीह के रामचंद्र वर्मा स्मारक शिक्षण संस्थान में विज्ञान मेला आयोजित किया गया। प्रबंधक राम केवल वर्मा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। छात्रों ने सौरमंडल, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान-थ्री जैसे कई प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य और अन्य अतिथियों ने भाग लिया।

गोण्डा-विज्ञान संबंधी मॉडलों में झलकी बच्चों की प्रतिभा

रुपईडीह, संवाददाता। रामचंद्र वर्मा स्मारक शिक्षण संस्थान गोपाल बाग में सोमवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक राम केवल वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अतिथियों के साथ विज्ञान मेला में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में छात्रा सिया तिवारी, सौम्या शुक्ला, पंकज कुमार, शिवम पासवान, रामनाथ मौर्य ,शुभी, अंजली ,अर्पिता मौर्य ,प्रियंका वर्मा सहित सैकड़ो छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान मेला में सौरमंडल, स्टेट कैपिटल वर्किंग, रिवर क्लीनर बोट, स्मार्ट सिटी, राम मंदिर मॉडल, माइक्रोस्कोप, डीएनए मॉडल, कोशिका संरचना, जल चक्र, हाइड्रो एनर्जी स्टेशन, चंद्रयान-थ्री, इंडिया गेट सहित अन्य कई प्रकार के प्रदर्शनी लगाई।

जिसे अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना करते हुए सर्वश्रेष्ठ आकर्षित प्रदर्शनी लगाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम मिश्रा, संचालक राम किशोर वर्मा, अनिल कुमार तिवारी, पवन कुमार, अनिल वर्मा, मयंक पांडे, नीतीश यादव, प्रतीक यादव, आराधना तिवारी, बबली शुक्ला ,रोली, गोल्डी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, राजेश मिश्रा अन्ना, लायक राम पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, यदुनंदन शुक्ला, अन्नू मोर्य, राम अनुज वर्मा, जग प्रसाद ,विष्णुकांत शुक्ला रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।