एनएसएस द बेस्ट के ताज से नवाजी गई श्रद्धा
Gonda News - गोण्डा के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज का एनएसएस शिविर रविवार को समाप्त हुआ। मुख्य अतिथियों ने छात्रों को सम्मानित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, अभिनय और कविता शामिल थे। श्रद्धा गंगवार को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन राधा मिश्रा ने किया।

गोण्डा, संवाददाता। शहर के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का रविवार को समापन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी विनीत जायसवाल एवं एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत रहे। प्राचार्या ने अतिथियों को बुकें देकर स्वागत किया। एनएसएस की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत एवं सर्वप्रथम महाभारत की मार्मिक कथा, द्रौपदी चीर हरण विषय पर अभिनय एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें खुशी, कशिश, कोमल मिश्रा, सिमरन शुक्ला ने प्रतिभाग किया। स्वरचित कविता मैं हिन्दुस्तान हूँ, निशा यादव ने प्रस्तुत किय। काव्या तिवारी, प्रिया पटेल, आर्या तिवारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
नारी शक्ति को दर्शाते हुये मरियम ने ताइक्वांडो प्रस्तुत किया। इसके बाद शिविर के सातों दिन की रिपोर्ट सविता मक्कड़ ने प्रस्तुत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाई में विशेष लीडर राधा मिश्रा, सुपर लीडर, पूर्णिमा शुक्ला, अनुशासन लीडर कशिश सिंह एवं खुशी जायसवाल ग्रुप लीडर निशा यादव श्रद्धा गंगवार, सविता मक्कड़, सिमरन शुक्ला को बेहतर कार्यों को लेकर अतिथियों ने सम्मानित किया। डॉ. मौसमी सिंह और डॉ. नीतू सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 की एनएसएस द बेस्ट का ताज श्रद्धा गंगवार को नवाजा गया। एनएसएस के चारों ग्रुप की सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राधा मिश्रा ने किया। इस दौरान जानकीनगर प्रधान शिव बहादुर पांडे, अंजनी कुमार दूबे, करुणेश पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


