जैविक खेती ग्रामीण विकास का बेहतर विकल्प : डॉ. वर्मा
Gonda News - गोण्डा में एलबीएस डिग्री कॉलेज द्वारा आईआईटी दिल्ली के सहयोग से झंझरी के बूढ़ादेवर गांव में ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने किसानों को जैविक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने जैविक कृषि के लाभ बताए। ग्राम प्रधान दीपू यादव का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

गोण्डा। शहर के एलबीएस डिग्री कॉलेज द्वारा आईआईटी दिल्ली के नेतृत्व में संचालित उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत झंझरी के बूढ़ादेवर गांव में ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों ने घर-घर जाकर किसानों को जैविक खेती और ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी। भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि वैश्विक तेल संकट और रासायनिक उर्वरकों पर बढ़ती निर्भरता के बीच जैविक कृषि बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने किसानों को कंपोस्ट खाद, वर्मी कंपोस्ट और नीम आधारित जैविक उपाय अपनाने की सलाह दी। छात्रों ने किसानों को पीएम -किसान,पीएम कुसुम और फसल बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीपू यादव का विशेष सहयोग रहा। छात्र आनंद बाबू, विकास मिश्रा, हरिशंकर वर्मा और अन्य विद्यार्थियों की भूमिका सराहनीय रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


