बदहाल सड़कों पर लोगों का चलना हुआ दुश्वार
Gonda News - रुपईडीह ब्लॉक क्षेत्र में करीब एक दर्जन सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे व्यापारियों और बच्चों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला ने अधिकारियों को पत्र लिखकर मरम्मत की मांग की है। पीडब्ल्यूडी ने नवीनीकरण के लिए पत्र दिया है, स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा।

रुपईडीह। ब्लॉक क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई। इससे लोगों को इन सड़कों पर आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्वाधिक समस्या व्यापारियों व विद्यालय जाने वाले बच्चों को होती है। क्षेत्र के हजारों लोगों टूटी सड़कों पर चलने को विवश हैं। जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला ने इन सड़कों के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों से लेकर जनपद के उच्चाधिकारियों से को पत्र लिखा है। विकासखंड क्षेत्र में गोंडा-बहराइच हाईवे पर स्थित मंगलनगर से वीरपुर भोज, कौड़िया हरखापुर से पूरे पाठक होते हुए मंगलनगर, आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग से जगदीशपुर होते हुए ककरहा जेठपुरवा तक, कौड़िया-आर्यनगर मार्ग से हरखापुर, पोखरा कौड़िया, शुक्ला कौड़िया, उसरैना हरिलाल पुरवा से पूरे नारी, इमलिया छीटू से सरयू नहर पर बिछुड़ी संपर्क मार्ग, कौड़िया से बेलवा भान सलई पुरवा व कौड़िया की बिछुड़ी मार्ग के बेलवा भान से गुदगुदिया पुर होते हुए सिंसई माफी को जाने वाली पक्की सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई।
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर निकल आए हैं। यही नहीं हरखापुर से अडबडवा को जाने वाली सड़क पर जल निकासी के लिए बनी पुलिया भी टूट गई है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्वाधिक समस्या व्यापारियों व विद्यालय को आने जाने वाले बच्चों को होती है जो आए दिन इस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। क्षेत्र की बदहाल सड़के सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान को आईना दिखा रही हैं। जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शुक्ला सहित कई लोगों ने विभागीय अधिकारियों से लेकर जनपद के उच्चाधिकारियों को पत्र देकर क्षेत्र के टूटी सड़कों के मरम्मत किए जाने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग उपेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में टूटी पड़ी अधिकतर सड़कों का निर्माण आरईएस ने कराया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़कों के नवीनीकरण के लिए विभाग को पत्र दिया गया है। स्वीकृत होते ही सभी सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



