
दूसरी फाइल
Gonda News - दूसरी फाइल गोंडा : ऋतेश्वर महाराज ने शूटिंग रेंज में साधा निशाना
दूसरी फाइल गोंडा : ऋतेश्वर महाराज ने शूटिंग रेंज में साधा निशाना फोटो नंबर - 21 - शूटिंग रेंज में निशाना लगाते सद्गुरु महाराज नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। नंदिनी नगर से विदा होने से पहले शुक्रवार को सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का काफिला नवाबगज-गोंडा हाईवे पर स्थित सांसद करण भूषण शरण सिंह के शूटिंग रेंज पर पहुंचा। शूटिंग के विश्व स्तरीय संसाधनों को देखकर ऋतेश्वर महराज ने प्रशंसा की। इस दौरान कैसरगंज सांसद करण भूषण शरण सिंह ने सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के हाथों में बंदूक देते हुए शूटिंग की तकनीक बताते हुए निशाना लगाने का आग्रह किया। सदगुरू महराज ने भी इन पलों को सुखद और यादगार बनाते हुए सटीक निशाना साधा।
सदगुरू महाराज का यह रुप देख कर लोग अचंभित हो गए। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से सदगुरु ने बताया की पढ़ाई के दौरान बतौर एनसीसी कैडेट पहले शूटिंग कर चुके हैं। इस दौरान गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व परिवार के सभी बच्चे मौजूद रहे। सनातन संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दे गया राष्ट्र कथा महोत्सव फोटो नंबर - 22 - विदाई के समय सद्गुरु महाराज के साथ पूर्व सांसद का परिवार नवाबगंज, संवाददाता। नंदिनी नगर में आयोजित देश का पहला राष्ट्रकथा महोत्सव एक ऐतिहासिक और भावनात्मक आयोजन साबित हुआ। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा एक जनवरी से शुरू इस आठ दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ, जिसमें सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने सनातन संस्कृति, राम कथा और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। यह महोत्सव न केवल आध्यात्मिक था, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं को एकजुट करने वाला भी रहा। हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया, भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और सनातन मूल्यों से जुड़े संदेश सुने। समापन के पल सबसे हृदयस्पर्शी रहे। सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज को श्रद्धा और प्रेम के साथ विदाई दी गई। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके परिवार ने सद्गुरु के प्रति गहरा स्नेह और समर्पण दिखाया। विश्नोहरपुर में पूर्व सांसद के आवासीय परिसर में बने हैलीपैड से सद्गुरु को अपने चॉपर में बैठाकर विदा करते समय बृजभूषण शरण सिंह भी भावुक हो गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




