समारोह में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षकों को दी विदाई
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - करनैलगंज में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक अम्बर प्रसाद तिवारी और भानु प्रकाश वर्मा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की और स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

करनैलगंज। तहसील सभागार में सेवानिवृत्त हुए राजस्व निरीक्षक अम्बर प्रसाद तिवारी और भानु प्रकाश वर्मा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने की। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह, उप्र राजस्व निरीक्षक संघ के संगठन मंत्री रामबहादुर पाण्डेय, मंडल मंत्री कमलेश कुमार, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


