हादसे में घायल सेवानिवृत्त शिक्षक की इलाज के दौरान मौत
Gonda News - धानेपुर में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सेवानिवृत्त शिक्षक प्रहलाद तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मारी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में शोक की लहर है।

धानेपुर, संवाददाता। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सेवानिवृत्त शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बछईपुर के मजरा अचलपुर के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक प्रहलाद तिवारी सेवानिवृत्त होने के बाद करीब दो दशक से थाने के निकट विशंभरपुर रोड पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे वह घर के सामने बीआरसी के पास लगे वाटर कूलर से पानी लेकर सड़क पार कर घर की ओर आ रहे थे, तभी एक ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी मुजेहना ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर रविवार को सुबह करीब छ बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


