सड़क नहीं बनी तो करेंगे आंदोलन

Feb 12, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - मनकापुर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर टूटी सड़क के निर्माण की मांग की है। मसकनवां से चांदनी चौक होते हुए अयोध्या धाम जाने वाली सड़क बेहद खराब स्थिति में है, जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में काम शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।

सड़क नहीं बनी तो करेंगे आंदोलन

मनकापुर, संवाददाता। टूटी हुई जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि काम शुरू न होने पर व्यापक आंदोलन किया जायेगा। मसकनवां से चांदनी चौक होकर अयोध्या धाम को जानेवाली सड़क बहुत खस्ताहाल है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों अपनी परेशानियों का हवाला देते हुए ज्ञापन दिया है। इसमें कहा गया है कि मसकनवां चौराहे से लेकर चांदनी चौक बाजार होते हुए जनपद बस्ती की सीमा तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए गुजरते हैं। स्कूली बच्चे, व्यापारी और आम नागरिक भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।

सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए और संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए जाएं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वे व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी। इस मौके पर जगदीश पटेल, महेश वर्मा, जमुना प्रसाद, रंजन वर्मा, कमलेश कुमार सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।