सरयू नहर में फंसी पांच फीट लंबी डॉल्फिन को किया रेस्क्यू

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा वन प्रभाग के रेहरा बाजार रेंज में सरयू नहर में फंसी एक डॉल्फिन को विभाग और विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। डॉल्फिन को सुरक्षित राप्ती नदी में छोड़ दिया गया। यह डॉल्फिन करीब पांच फीट लंबी और 26 किलो वजन की थी। इस अभियान में कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

सरयू नहर में फंसी पांच फीट लंबी डॉल्फिन को किया रेस्क्यू

गोण्डा, संवाददाता। गोंडा वन प्रभाग के रेहरा बाजार रेंज में सरयू नहर में फंसी एक डॉल्फिन को विभाग और विशेषज्ञ टीम ने मिलकर रेस्क्यू किया है। डॉल्फिन को विशेषज्ञों की मौजूदगी में राप्ती नदी में छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम धिरावनडीह ईटई रामपुर के पास सरयू नहर में शनिवार शाम डॉल्फिन के फंसे होने की सूचना मिली। नहर में पानी कम होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को अलर्ट किया गया। वन विभाग के कर्मचारी भी फौरन मौके पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से टीएसए की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। जरूरी अनुमति मिलने के बाद टीम ने रात में ही रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी। रविवार को वन विभाग, पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों की मौजूदगी में डॉल्फिन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह करीब पांच फीट लंबी और लगभग 26 किलो वजन की नर डॉल्फिन थी। इस अभियान में एसडीओ सुदर्शन, रेहरा रेंजर डॉ. शैलेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। रेस्क्यू के बाद डॉल्फिन को विशेष वाहन से राप्ती नदी तक ले जाया गया। सुबह करीब छह बजे उसे सुरक्षित पानी में छोड़ दिया गया। पूरे अभियान के दौरान टीम पूरी तरह सतर्क रही। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक दुर्लभ जलीय जीव की जान बचाई जा सकी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।