पूर्णाहुति के साथ रामचरितमानस का समापन
श्रद्धालुओं ने किया हवन पूजन.. गोण्डा, संवाददाता। मेहंदीपुर बालाजी परिवार के तत्वावधान में शहर...

श्रद्धालुओं ने किया हवन पूजन..
गोण्डा, संवाददाता। मेहंदीपुर बालाजी परिवार के तत्वावधान में शहर के नगर कोतवाली के सामने एक आवासीय प्रांगण में चल रहे कार्यक्रम में चल रहा मानस पाठ का शुक्रवार पूर्णाहुति हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया।
निशान शोभायात्रा के बाद गुरुवार देर रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। बाहर से आए कलाकारों ने भगवान शिव, राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी का प्रदर्शन किया। वहीं शुक्रवार को मानस पाठ समापन पर पूर्णाहुति यज्ञ में लोग शामिल हुए। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अरविंद शर्मा,सुनील कुमार रस्तोगी, दिनेश मिश्रा , चित्रार्थ तिवारी, अजय कसौधन, चंदन आर्य, गौरव रस्तोगी, प्रतीक टंडन, संतोष शुक्ला, विवेक सिंह गौरव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अंकित मिश्रा, बीनू कुशवाहा, विष्णु शुक्ला, मुन्ना सोमानी, रोहित कौशल, निखिल, शुभम, ऊषा रस्तोगी, रितु टंडन, रीता टंडन, लक्ष्मी सोनी, श्रद्धा कुशवाहा , पूजा आर्य, कुमुद मिश्रा, पिंकी रस्तोगी, दिव्या गुप्ता, कामिनी देवी, खुशबू गुप्ता, नेहा गुप्ता, ज्योति गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे।
