क्षेत्रीय प्रबंधक ने तैयारी का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा के रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्टेशन पर पहुंचकर परीक्षार्थियों की सुविधा का ध्यान रखा। उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया, सहायता बूथ स्थापित किया और चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था की। अतिरिक्त बुकिंग काउंटर भी खोले जाएंगे ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने तैयारी का लिया जायजा

गोंडा संवाददाता। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने स्टेशन पर पहुंचकर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ट्रेन से आने जाने वाले परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो।स्टेशन पर तैयारी के स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर यात्री हाल और प्लेटफार्म नंबर एक पर गहन निरीक्षण किया। यात्री हाल में परीक्षार्थियों की सहायता के लिए एक सहायता बूथ बनाया गया।क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इस बूथ के माध्यम से परीक्षार्थियों को जानकारी दी जाएगी कि कौन-कौन ट्रेन किस तरफ कहां के लिए जाएगी। इसके अलावा रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम भी स्टेशन पर बराबर काम करेगी।

इसके साथ ही परीक्षार्थी बीमार होते है तो उनका उपचार चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम करेगी। इसके अलावा स्टेशन के बुकिंग मे अतिरिक्त काउंटर भी चलाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। रेल कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। जो बराबर परीक्षार्थियों का सहयोग करेगी और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो उनका सहयोग करेगी ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।