गोण्डा-जर्जर बिसुही पुल का एक्सईएन ने किया निरीक्षण

Feb 23, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर इटियाथोक स्थित जर्जर बिसुही पुल के निर्माण के लिए राष्ट्रीय छात्र पंचायत का आंदोलन 17वें दिन भी जारी है। एनएच अयोध्या डिवीजन की टीम ने पुल स्थल का निरीक्षण किया और वैकल्पिक मार्गों पर चर्चा की। भारी वाहनों का आवागमन निर्माण अवधि में पूरी तरह बंद रहेगा।

गोण्डा-जर्जर बिसुही पुल का एक्सईएन ने किया निरीक्षण

मेहनौन, संवाददाता। गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर इटियाथोक स्थित जर्जर एवं संकरे बिसुही पुल के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत की ओर आंदोलन जारी है। आंदोलन के 17वें दिन सोमवार को एनएच अयोध्या डिवीजन के अधिशासी अभियन्ता एसके मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने बिसुही पुल के दोनों ओर की नाप-जोख की। साथ ही पुल निर्माण के दौरान वाहनों के वैकल्पिक मार्ग को लेकर भी चर्चा की। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता करीब कई दिनों से हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे। साथ ही उन्होंने जर्जर पुल के निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र भी भेजा था।

आंदोलन के 17वें दिन एनएच विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। अधिशासी अभियन्ता एसके मिश्रा ने बताया कि इटियाथोक में बिसुही पुल और दर्जीकुआं-बभनान मार्ग पर कहोबा पुल के निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा गया था। दोनों पुलों का निर्माण वार्षिक कार्ययोजना में शामिल है। उम्मीद है कि अगले माह तक निर्माण के लिए मंजूरी मिल जाएगी। इसी को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि नए पुल के निर्माण से पहले आवागमन बनाए रखने पुल के एक तरफ सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड ह्यूम पाइप डालकर बनाई जागगी। इससे मोटरसाइकिल एवं हल्के वाहनों का आवागमन सुचारु रह सके। उन्होंने बताया कि गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर भारी वाहनों के डायवर्जन की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। विभागीय योजना के अनुसार मार्च 2026 से पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अनुराग पाण्डेय, लेखपाल रजवंत कुमार, राकेश यादव, माधव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बाक्स.. निर्माण अवधि में इन मार्गों से होगा भारी वाहनों का आवागमन बिसुही पुल निर्माण के दौरान गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। भारी वाहन गोंडा से आर्यनगर-भवानीपुर उपाध्याय, जयप्रभाग्राम से होकर बलरामपुर की तरफ जा सकेंगे। इटियाथोक तक पहुंचे वाहन नव्वागांव चौराहा, तिर्रेमनोरमा, आर्यनगर मार्ग से बलरामपुर जाएंगे। बलरामपुर से आने वाले भारी वाहन भी इसी निर्धारित मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।