Gonda News: समय से मानदेय देने की मांग को लेकर रसोइयों ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोंडा में रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जिसमें मानदेय का समय पर भुगतान और वृद्धि की मांग की गई। रसोइयों ने 12 महीने का मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की भी मांग की।

समय से मानदेय देने की मांग को लेकर रसोइयों ने सौंपा ज्ञापन

Gonda News: रुपईडीह (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के ब्लॉक संसाधन केंद्र बनगाई पर सोमवार को परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

रसोइयों की मांगें

रसोइयों ने खंड शिक्षाधिकारी शशांक कुमार सिंह के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों रसोइयों ने ज्ञापन में कहा कि उन्हें कई-कई महीनों तक मानदेय नहीं मिलता, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने मांग की कि सभी रसोइयों को हर माह समय से मानदेय दिया जाए। साथ ही वर्तमान मानदेय बेहद कम होने का हवाला देते हुए इसे बढ़ाने की भी मांग उठाई।

मानदेय की समस्या

रसोइयों ने कहा कि उन्हें वर्ष में केवल 10 महीने का मानदेय मिलता है, जबकि काम की जिम्मेदारी पूरे साल रहती है। ऐसे में उन्हें 12 महीने का मानदेय दिया जाए। इसके अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। रसोइयों ने यह भी कहा कि उनसे विद्यालयों में साफ-सफाई समेत अन्य कार्य कराए जाते हैं, जो उनके दायित्व में शामिल नहीं हैं। ऐसे कार्यों पर रोक लगाई जाए।

समाधान का आश्वासन

खंड शिक्षाधिकारी ने ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में नीलम देवी, तारा, मीना देवी, बिन्नू देवी, रूपा देवी, राधिका, माला समेत बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहीं।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

रसोइयों ने किस स्थान पर प्रदर्शन किया?
गोंडा के ब्लॉक संसाधन केंद्र बनगाई पर प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।