ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
गोण्डा में मजदूरों के ऊपर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूनतम वेतन बढ़ाने, चारों लेबर कोड रद्द करने और काम के घंटे तय करने की मांग की। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण तिवारी ने सरकार की विफलताओं की निंदा की और कहा कि श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है।

गोण्डा, संवाददाता। औद्योगिक नोएडा में मजदूरों के ऊपर पुलिसिया लाठी चार्ज के खिलाफ सीटू सहित तमाम ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया है और घटना की निंदा भी की है । इस दौरान एक ज्ञापन भी अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार के माध्यम से दिया गया। वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि मजदूरों व कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने में ये प्रदेश व केंद्र सरकार दोनों पूरी तरह विफल रही हैं जिसका परिणाम नोएडा जैसी घटनाएं मजदूरों के आक्रोशित होने के कारण बन रहे हैं। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश सरकार न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड का गठन पिछले आठ वर्षों से नहीं कर रही है, जिससे वेतन पुनरीक्षण, सेल्स प्रमोशन, कांच-चूड़ी उद्योग, बीड़ी, ईंट भट्टे आदि सभी 75 शेड्यूल के कर्मियों के वेतन नहीं बढ़ रहे हैं।
सारे श्रम कानून ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के नाम पर सस्पेंड चल रहे हैं और मजदूरों कर्मचारियों में गुस्से का कारण बन रहा है जिसे तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन को ईश्वर शरण, संतोष शुक्ला, हरिओम श्रीवास्तव , किसान सभा संयोजक अमित शुक्ला आदि ने संबोधित किया।चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग : प्रदर्शनकारियों ने चारों लेबर कोड रद्द करने, न्यूनतम वेतन रूपये 26000/ किए जाने, काम के घंटे 8 घंटे प्रतिदिन करने सहित साप्ताहिक अवकाश भी सुनिश्चित करने की मांग की है। यही नहीं नियोक्ता द्वारा अतिरिक्त कार्य कराए जाने पर ओवरटाइम प्रतिदिन वेतन के प्रति घंटे को दुगने रुपए में देने और श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में आनंद सिंह , संजीव वर्मा, राहुल मिश्रा, अनुपम, विनीत, कुलदीप त्रिपाठी, सुरेश कन्नौजिया, रमेश चौबे, आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


