पेड़ से टकराए पुलिस वाहन के परखच्चे उड़े, दो पुलिस कर्मी घायल
Gonda News - बुधवार सुबह धानेपुर में बलरामपुर का पीआरवी वाहन एक पेड़ से टकरा गया, जिससे दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब वाहन नीलगाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया। घायलों को जिला...

धानेपुर, संवाददाता। बुधवार की सुबह धानेपुर क्षेत्र में बलरामपुर जिले का पीआरवी वाहन बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है । यह हादसा बुधवार की सुबह करीब 8 बजे बजे उसे समय हुआ जब बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र का 112 पीआरवी वाहन उतरौला मार्ग पर शुक्लागंज कांटा के पास पहुंचा। इसी समय वाहन बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के टकराने से पेड़ उखड़ कर धराशाई हो गया। हादसे में चालक बृजेश शुक्ला व सिपाही से शशांक पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नीलगाय को बचाने के चक्कर में रेहरा बाजार थाना बलरामपुर का पीआरवी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक और सिपाही घायल हुए हैं। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।