Police Seize 36 Bags of Government Ration in Kolhampur Investigating Black Market 36 बोरी सरकारी राशन से लदी से ट्रैक्ट्रर-ट्राली पकड़ी, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsPolice Seize 36 Bags of Government Ration in Kolhampur Investigating Black Market

36 बोरी सरकारी राशन से लदी से ट्रैक्ट्रर-ट्राली पकड़ी

Gonda News - नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे 36 बोरी सरकारी राशन को पकड़ा। यह राशन पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय लाभार्थियों को वितरित किया जाना था। ग्रामीणों की शिकायत पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाMon, 18 Aug 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
36 बोरी सरकारी राशन से लदी से ट्रैक्ट्रर-ट्राली पकड़ी

टिकरी, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी अंतर्गत कोल्हमपुर इमाम में सोमवार को पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली पर लदा 36 बोरी सरकारी राशन पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह अनाज पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय लाभार्थियों को वितरित किया जाना था। फिलहाल पूर्ति निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने सरकारी राशन की कालाबाजारी की शिकायत की थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली की कोल्हमपुर बाजार से ट्रैक्टर-ट्राली पर लदा सरकारी राशन बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंची सरकारी राशन से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ कर चौकी पर ले आई।

चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली है कि सरकारी राशन से लदी ट्रैक्टर-ट्राली नरायनपुर गांव के कोटेदार हनुमान गौड़ की है। जिसकी सूचना एसडीएम तरबगंज विश्वामित्र सिंह को देने के बाद सरकारी खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पूर्ति निरीक्षक महेश कुमार के सुपुर्द कर दी गई है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पर 36 बोरी सरकारी खाद्यान्न लदा हुआ था। जिसमें 28 बोरी चावल और आठ बोरी गेहूं शामिल है। कोटेदार हनुमान गौड़ का स्टाक शून्य है और नई उठान भी नहीं हुई है। ऐसे में यह राशन कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।