किशोरी को शादी के लिए भगाने पर रिपोर्ट
Feb 12, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - खरगूपुर में, एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसने एक 17 वर्षीय किशोरी को शादी के लिए बहला-फुसलाकर भगा लिया। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी निधि नगर गांव के रत्तीराम के साथ भाग गई है। पुलिस ने किशोरी की खोज के लिए टीम गठित की है।

खरगूपुर। किशोरी को शादी करने के लिए बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को निधि नगर गांव के रत्तीराम शादी करने के नियत से कहीं भाग ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका।प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



