घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
Gonda News - करनैलगंज के एक गांव में एक युवक ने तहरीर दी है जिसमें दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 12 मई को आरोपी शिवनरायन ने 19 वर्षीय युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवक के अनुसार 12 मई को परिवार के लोग निमंत्रण में गए थे और उसकी 19 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव घरकुइयां निवासी शिवनरायन घर में घुस गया और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
तहरीर में विशाल यादव पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश कराई जा रही
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


