तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - तरबगंज में मारपीट, तोड़फोड़ और अभद्रता के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अजय कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल को उमेश सिंह ने उन पर हमला किया और उनकी बाइक का इंडिकेटर तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

तरबगंज, संवाददाता। मारपीट, तोड़फोड़ व अभद्रता मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पीड़ित अजय कुमार मिश्रा पुत्र ईश्वर शरण मिश्रा निवासी मुरेड ने तरबगंज थाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते तीन अप्रैल को दोपहर लगभग दो बजे अकबरपुर ग्राम पंचायत में स्थित अपने भूमि की जांच करवा रहा था। इसी बीच मौके पर उमेश सिंह पुत्र गिरजाशंकर सिंह निवासी कटहा पहुंचकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए विवाद करने लगे और लाठी लेकर दौड़कर मुझे मारा। मैंने शोर मचाया तो मौके पर सजय, विजय व धर्मेन्द्र तिवारी आ गये।

लेकिन फिर भी उमेश सिंह धमकी देते हुए मेरी बाइक का इंडिकेटर तोड़कर वहां से चले गये। पीड़ित को चोटें आयी हैं। पीड़ित बहुत डरा सह‌मा हुआ है। पीड़ित विपक्षी के भय के कारण थाना पर तहरीर देने नहीं आया, काफी हिम्मत करके थाने पर आया। जिसके बाद शुक्रवार को देर शाम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।